दमोह

भिलौनी खमरिया का अमरूद बना लोगों की पसंद

हटा. कुछ गांवों की पहचान वहां की विशेष फलों व सब्जियों के कारण ही होती है। वर्तमान में भिलौनी खमरिया गांव के अमरूद की डिमांड बढ़ रही है। तेज़ सर्दी होने के बावजूद लोग बाजार में अमरूद आते ही खरीदने पहुंच जाते हैं। ताजे मीठे और आकर्षक अमरूद के हाथ ठेले नगर के हृदय स्थल […]

less than 1 minute read
Dec 11, 2024
भिलौनी खमरिया का अमरूद बना लोगों की पसंद
  • हटा क्षेत्र के साथ जिले भर में होते है विक्रय

हटा. कुछ गांवों की पहचान वहां की विशेष फलों व सब्जियों के कारण ही होती है। वर्तमान में भिलौनी खमरिया गांव के अमरूद की डिमांड बढ़ रही है। तेज़ सर्दी होने के बावजूद लोग बाजार में अमरूद आते ही खरीदने पहुंच जाते हैं। ताजे मीठे और आकर्षक अमरूद के हाथ ठेले नगर के हृदय स्थल मंदिर मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड, बड़ा बाजार, रतन बजरिया राय चौराहा व नगर के स्कूलों के आसपास आसानी से देखे जा सकते हैं। इस वर्ष बाजार में 30 से 25 रुपए किलो अमरूद बिक रहे हैं। नगर में अमरूद के लिए प्रसिद्ध गांव भिलोनी खमरिया से आए चमेली बाई उमेश पटेल ने बताया कि इस बार पानी की कमी होने से फल ज्यादा बड़े नहीं हुए हैं।
हमारे यहां अमरूद का बगीचा है। जिसमें 60 से 70 पेड़ लगे हैं। इनसे हमें अच्छी आमदनी हो जाती है। अन्य क्षेत्रों से भी अमरुद की आवक होती है। बिलोनी खमरिया के अमरूद नाम से ही जल्दी बाजार में बिक जाते हैं। लोगों की दिलचस्पी का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह फल गुणकारी व कब्ज नाशक होने के साथ फल व सब्जी दोनों के रूप में काम आता है। हाथ ठेलों से लेकर सब्जी मंडी तक आसानी से मुहैया हो जाता है।

हेमंत सिंह ठाकुर, अन्नू गुप्ता, पप्पू चौरसिया ने बताया कि भिलौनी खमरिया के अमरूद बहुत प्रसिद्ध है। हम प्रतिवर्ष भिलौनी खमरिया के अमरूद खरीदकर अपने रिश्तेदारों के यहां भेजते हैं। यहां के अमरूद बड़े मीठे निकलते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर