MP News: 'पक्का घर बनाने से घर में सांप आते हैं और दंश से मौत हो जाती है' इस अंधविश्वास के चलते ग्रामीण दशकों से कच्चे मकानों पर रह रहे थे। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि कई बार जब किसी ने पक्का घर बनाने की कोशिश की, तो लोग ही उसे रोक देते थे....। पढ़ें पूरी खहर
MP News: पीएम आवास योजना(PM Awas Yojana) ने दमोह के करैया राख गांव में दशकों पुरानी धारणा को तोड़ दिया है। 'पक्का घर बनाने से घर में सांप आते हैं और दंश से मौत हो जाती है' इस अंधविश्वास के चलते ग्रामीण दशकों से कच्चे मकानों पर रह रहे थे। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि कई बार जब किसी ने पक्का घर बनाने की कोशिश की, तो लोग ही उसे रोक देते थे। धीरे-धीरे यह परंपरा इतनी गहरी हो गई कि पूरे गांव में पक्के मकान की कल्पना तक खत्म हो गई। पीएम आवास योजना के बाद अब तक 91 घर स्वीकृत हुए तो 76 पक्के मकानों में ग्रामीणों ने गृह प्रवेश भी कर लिया।
झागरीः 47 में से 44 आवास पूर्ण, 3 निर्माणाधीन
रैपुरः 76 में से 67 आवास पूर्ण, 9 निर्माणाधीन
करैया राखः 91 में से 76 आवास पूर्ण, 15 निर्माणाधीन
प्रधानमंत्री आवास योजना(PM Awas Yojana) की शुरुआत हुई, तो प्रशासन और पंचायत पदाविकारियों ने लगातार ग्रामीणों को समझाया कि यह सिर्फ अंधविश्वास है। उन्होंने बताया कि पक्के घर सुरक्षित होते हैं। आसपास के गांवों में बने पक्के मकान और वहां के खुशहाल परिवारों को देखकर करैया राख के लोग भी प्रभावित हुए और योजना का लाभ लेने आगे आए।
इस वित्त वर्ष में करैया राख गांव को पीएम आवास योजना के तहत 91 आवास स्वीकृत हुए, जिनमें से 76 आवास पूरी तरह तैयार होकर हितग्राहियों को आवंटित किए जा चुके हैं। शेष 15 आवास निर्माणाधीन हैं। इवर, पक्के घर मिलने से ग्रामीणों के जीवनस्तर में बड़ा बदलाव आया है और वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।