दमोह

दमोह में पहली बार निकली दूल्हे की बारात, सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह में दलित दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकली गई।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के कुंआखेड़ा मेहंदेला गांव में अनुसूचित जाति के एक दूल्हे के द्वारा अपनी शादी में घोड़ी चढ़ने की इच्छा जताई गई थी। इसे लेकर फरियादी नंदू ने परिजनों एवं अनुसूचित जाति महासभा से जुड़े लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक दमोह को आवेदन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी।

अनुसूचित जाति के लोगों ने बताया कि दबंगों के भय से वर्षों से यह स्थिति बनी रही, लेकिन अब समाज के लोग इस परंपरा को तोड़ते हुए सम्मान पूर्वक विवाह करना चाहते हैं। शादी 5 फरवरी को प्रस्तावित है, जिसके लिए सुरक्षा की मांग की गई थी। मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी, हटा थाना पुलिस के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने शादी वाले घर पहुंचकर अजा वर्ग के लोगों से चर्चा की, साथ ही अन्य समाज के ग्रामीणों से भी बातचीत की।

प्रशासनिक जांच-पड़ताल में फिलहाल किसी भी समाज द्वारा दूल्हे के घोड़ी चढ़ने पर आपत्ति सामने नहीं आई। ग्रामीणों ने भी अधिकारियों को बताया कि अजा वर्ग के दूल्हे के घोड़ी पर चढ़कर निकलने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

दरअसल, अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणों से स्थिति को स्पष्ट किया गया तो ग्रामीणों ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के दूल्हे के घोड़ी पर सवार होकर बारात निकालने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संबंध है। यहां पर सभी लोग सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के पक्ष में हैं। प्रशासन ने भी सभी से आग्रह किया कि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दिया जाए। सभी लोग मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें।

Updated on:
05 Feb 2026 08:35 pm
Published on:
05 Feb 2026 07:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर