दमोह

MP में टीचर ने छात्र को इतना पीटा की चली गई जान, बुक भूलने पर दी सजा

mp news: मामला सामने आने के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है। मृतक छात्र के परिजनों ने शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

2 min read
May 16, 2026
teacher assaulted student for forgetting book (फोटो- AI जनरेटेड)

mp news: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्कूल की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की मौत की वजह एक शिक्षिका द्वारा पिटाई को बताया गया। मामला सामने आने के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है। मृतक छात्र के परिजनों ने शिक्षिका पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्र की मौत के बाद परिजन शव लेकर न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे। एसपी के आदेश के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि, मृतक काव्य के पिता भी एक सरकारी शिक्षक हैं।

ये भी पढ़ें

मुंबई के बाद अब MP में तरबूज बना मौत का कारण, पिता की मृत्यु, बेटे की हालत गंभीर

बुक लाना भूला छात्र, टीचर ने बेरहमी से पिटा

मामला दो महीने पुराना है। तेंदूखेड़ा क्षेत्र में स्थित आई ई इस पब्लिक स्कूल (IES Public School) पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के छात्र 9 वर्षीय काव्य नामदेव की देविंदी ठाकुर नाम की शिक्षिका ने बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों के अनुसार, टीचर ने काव्य की इसलिए पिटाई की क्योंकि वह बुक लाना भूल गया था। पिटाई के बाद बच्चे के स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे पहले जबलपुर लेकर गए फिर भोपाल के एम्स में भर्ती कराया। छात्र काफी समय तक वेंटीलेटर पर था लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई।

शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन

शुक्रवार रात बच्चे की मौत के बाद परिजन काव्य के शव को लेकर सीधे दमोह एसपी ऑफिस पहुंच गए। परिजन रातभर वही बैठे रहे और स्कूल प्रबंधन समेत संबधित लोगों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। परिवार ने कहा कि जैसी रिपोर्ट वे लिखवाना चाहते थे वैसी FIR दर्ज नहीं की गई।

पोस्टमार्टम के बाद बाहर आएगा सच

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिवार शव लेकर वहां से रवाना हुआ। शनिवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर के पैनल से कराकर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश नए सिरे से शुरू कर रही है।

ये भी पढ़ें

MP में व्यापारी ‘हनी ट्रैप’ में फंसा, आरोपी महिला की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल
Published on:
16 May 2026 03:55 pm
Also Read
View All