दमोह

MP News: दोस्त को वीडियो कॉल लगाकर फांसी के फंदे पर झूला युवक

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

less than 1 minute read
Mar 14, 2026

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके तुरंत बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रोहित राय (उम्र लगभग 20 वर्ष) पिता सुंदर राय बताया गया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले रोहित ने पेड़ पर चढ़कर गले में फांसी का फंदा लगाया और अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल के दौरान उसने अपनी समस्या बताते हुए एक नामजद व्यक्ति पर 50 हजार रुपये मांगने और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

कई बार दोस्त ने समझाया

वीडियो कॉल के दौरान मृतक का दोस्त उसे लगातार समझाने की कोशिश करता रहा और ऐसा कदम न उठाने की बात कहता रहा, लेकिन कुछ ही देर बाद रोहित ने पेड़ से फंदा लगाकर छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पैसे मांगने से परेशान था युवक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मृतक यह भी कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसने संबंधित व्यक्ति को पहले करीब दो लाख रुपये दे दिए थे, इसके बावजूद उससे 50 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे, जिससे वह काफी परेशान था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
14 Mar 2026 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर