
Damoh gambling den raid update: एसपी ने छापा कार्रवाई करने गई पूरी टीम को किया लाइन अटैच (फोटो सोर्स- Patrika)
Damoh gambling den raid update: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जुआ फड़ के दौरान एक व्यक्ति के संदिग्ध निधन का मामला गरमाता जा रहा है। हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता निवासी 47 वर्षीय शिव सिंह लोधी पिता खिलान के निधन के बाद गुरुवार रात हंगामा हो गया। परिजनों के अनुसार है कि शिव सिंह जुआ नहीं खेलते है, वह गांव में शाम के समय घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस की जुआ रेड पड़ने पर वह वहां से डरकर भागे और इसी दौरानवह दुनिया छोड़ गए। हालांकि, शिव सिंह की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। शुक्रवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, एसपी ने छापा मारने गई पूरी टीम को लाइन अटैच कर दिया है।
शिवसिंह के दुनिया छोड़ देने की खबर के बाद बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण हिण्डोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। यहां परिजनों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अस्पताल में हंगामा की स्थिति बन गई और पुलिस को भीड़ की मौजूदगी में काफी आरोप झेलने पड़े।
हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया जहां, शिवसिंह का बेटा एसडीओपी प्रिया सिंधी पर भड़क गया। बेटा बार-बार बोल रहा था कि देखो इधर… मेरा बाप चला गया। अब क्या करने आए हो। ' भीड़ के कारण स्वास्थ्य केंद्र के सामने वाली सड़क दमोह पटेरा मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात भी बन गए। देर रात करीब 11 बजे तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। हालात बिगड़ने पर हल्के लाठीचार्ज जैसे हालात भी बने।
मामला बढ़ता देख हिंडोरिया निवासी पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, हालात बिगड़ते देख अन्य थानों की पुलिस भी हिंडोरिया पहुंच गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, हिण्डोरिया थाना प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर मौजूद रहे।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को सागर में शिवसिंह का पीएम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले को लेकर एसपी आनंद कलादगी ने गुरूवार-शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई की। एसपी के आदेश पर जुआ फड़ पर छापा मारने गई पूरी टीम को लाइन अटैच कर दिया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच एडिशनल एसपी स्तर की टीम करेगी।
राजेन्द्र मिश्रा ASI, बांदकपुर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी
रामकुमार सिंह ASI
संजय पाठक प्रधान आरक्षक
वीरेन्द्र मिश्रा
अविनाश जाट
देवेन्द्र ठाकुर
दीपचंद्र चौधरी आरक्षक
शिवसदन
Updated on:
25 Sept 2026 09:36 am
Published on:
25 Sept 2026 09:26 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
