25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमोह में शिव सिंह लोधी के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पर पथराव, एसडीएम-टीआई समेत पुलिसकर्मी घायल

Shiv Singh Lodhi Funeral Stone Pelting: गुरुवार को हिंडोरिया थाने की पुलिस जुआ फड़ पर रेड करने गई थी, इसी दौरान भागते समय शिव सिंह लोधी की मौत हो गई थी, शिव सिंह की मौत के बाद परिजन ने देर रात तक हंगामा किया था।
2 min read
Google source verification
Damoh Shiv Singh Lodhi Funeral Stone Pelting

shiv singh lodhi funeral stone pelting police sdm ti injured, पुलिस पर पथराव (Source-Patrika)

Damoh Shiv Singh Lodhi Funeral Stone Pelting: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में पुलिस के जुआ फड़ पर रेड मारने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई शिव सिंह लोधी की मौत के बाद मचा हंगामा खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार दोपहर को हिनौता हलगज गांव में शिव सिंह लोधी के अंतिम संस्कार के वक्त महिलाएं व ग्रामीण उग्र हो गए और मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में एसडीएम सौरभ गंधर्व, पथरिया टीआई महेंद्र जगेत सहित अन्य पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस शांति व्यवस्था के बनाए रखने के लिए गांव में पहुंची थी।

अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस पर पथराव

हिनौता हलगज गांव में शुक्रवार को मृतक शिव सिंह लोधी के अंतिम संस्कार के वक्त महिलाएं व ग्रामीण भड़क गए और पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया। ऐसे में पुलिस और प्रशासन की टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। पथराव में एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई हैं। घटना के बाद भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया हैं, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद लोग शव का अंतिम संस्कार के लिए भी राजी हो गए हैं।

देखें वीडियो-

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

गुरुवार को हिंडोरिया थाने की पुलिस एक जुआ फड़ पर रेड करने के लिए पहुंची थी, इसी दौरान पुलिस को देखकर शिव सिंह लोधी ने दौड़ लगा दी और भागते-भागते उनकी मौत हो गई थी। शिव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने रात में अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। इस मामले में शुक्रवार को रेड मारने पहुंची हिंडोरिया थाने की पूरी पुलिस टीम को लाइन अटैच कर दिया गया था। पुलिस ने शव का सागर में पोस्टमार्टम कराया था और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पुलिस टीम शुक्रवार दोपहर को हिनौता हलगज गांव पहुंची थी।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बताया गया है कि गांव में शिव सिंह लोधी का शव पहुंचने के बाद पहले से एकत्रित ग्रामीण संबंधित पुलिस कर्मियों पर एफआइआर, उनकी बर्खास्तगी सहित अन्य मांगों को अड़ गए और प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच एसडीएम, एसडीओपी व टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा गया, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच ग्रामीणों व पुलिसकर्मियों में विवाद की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पथराव में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पथराव के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।