दमोह

जिला जेल से कैदियों की रील हो रहीं वायरल, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

जेल से एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिनमें कुछ कैदी कैमरे की ओर हाथ हिलाते और मुस्कराते दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Jun 17, 2025
Feature image

दमोह. जिला जेल से लगातार चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल, जेल में बंद कासिम कसाई की रील हाल ही के तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हई थी, जिसकी जांच पूरी नहीं हो पाई और जेल से एक और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में करीब आधा दर्जन से अधिक कैदी नजर आ रहे हैं, जो बकायदा मुस्कराते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि जेल से वायरल हो रहे इन वीडियो को लेकर जेल प्रशासन से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। साथ ही जेल प्रशासन कैदियों की सुरक्षा के सवाल पर जबाव देने से बच रहा है।

जेल में किसने बनाई रील, जांच में जुटी पुलिस तीन दिन पहले कासिम कसाई के वायरल वीडियो की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह वीडियो जेल के भीतर मुलाकात के दौरान रिकॉर्ड किया गया। बताया जा रहा है कि किसी मिलने आए व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि वीडियो का उद्देश्य क्या था, और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है।इधर, जेल से और भी कैदियों के वीडियो वायरल

जेल से एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिनमें कुछ कैदी कैमरे की ओर हाथ हिलाते और मुस्कराते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अंदर मोबाइल की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में जेल के भीतर वार्ड का सीन देखा जा रहा है, जिसमें कैदी खड़े हैं और वह कैमरे की ओर देखकर इशारा कर रहे हैं, मानों वीडियो उनकी मर्जी पर बनाया गया है और वह चाहते हैं की वीडियो वायरल होकर लोगों तक पहुंचे।

जेलर की चुप्पी

इस पूरे प्रकरण पर जब पत्रिका ने जिला जेल अधीक्षक सीएल प्रजापति से बात की, तो उन्होंने पहले चुप्पी साधी। लेकिन, जब दोबारा पूछा गया, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा अभी मुझे काम है, मैं अभी कुछ नहीं, बाद में बात करूंगा। इधर, उनका यह बयान प्रशासन की गंभीरता पर भी सवालिया निशान छोड़ रहा है।

Updated on:
17 Jun 2025 10:28 am
Published on:
17 Jun 2025 10:28 am