
दंतेवाड़ा। Road Accident : जिले में हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 20 यात्री घायल हुए है, जिनमें 4 कि हालत गंभीर है। पिकअप में 30 से 35 यात्री सवार थे। सभी विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर घूमने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कटेकल्याण ब्लाक के रहनेवाले लोग आकाश नगर घूमने गए थे। करीब 30 से 35 यात्री पिकअप में सवार थे। (road accident) वापसी के दौरान वाहन हादसे का शिकार हो गया। जहां लोडिंग प्लांट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए है और 4 की हालत गंभीर है। घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (dantewada road accident) मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की।