दंतेवाड़ा

Naxal Attack : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्डर पर मुठभेड़, जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

Naxal Attack : घटना स्थल पर एक एसएलआर एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है। इधर नक्सलियों की पीएलजीए की बटालियन नंबर एक के टेक्निकल चीफ हेमला सोमलु उर्फ़ रवि उर्फ़ बसंत की मौत हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2023, 12:07 PM IST
Naxal Attack :  छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्डर पर मुठभेड़, जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर
Naxal Attack : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बार्डर पर मुठभेड़, जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

Naxal Attack : छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर भद्रादि कोत्तागुड़म जिले के चेरला के नजदीक पुट्टापट्टु के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने दावा तेलंगाना पुलिस के ग्रेहाउंड्स के अफसरों ने किया है। मृत नक्सलियों की शिनाख्त राजेश व नांदल के रूप में हुई है। (Naxal Attack) घटना स्थल पर एक एसएलआर एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई है। इधर नक्सलियों की पीएलजीए की बटालियन नंबर एक के टेक्निकल चीफ हेमला सोमलु उर्फ़ रवि उर्फ़ बसंत की मौत हो गई है। (Naxal Attack) यह जानकारी नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो समता ने प्रेस नोट जारी कर दी है। नक्सली बसंत लंबे समय से बीमार था।

बीते बुधवार को हुई थी मौत

बयान में बताया गया है कि हेमला सोमलु नक्सलियों की बटालियन नम्बर एक में टेक्नीकल विभाग का प्रमुख था। वह कम्पनी 2 में भी कमांडर तथा सचिव के रूप में भी रह चुका है। (Naxal Attack) 44 वर्षीय हेमला सोमलू का इलाज नक्सलियों की मेडिकल टीम कर रही थी। सोमलू मूलत: बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्रांतर्गत कोरेचली गांव का निवासी था, (Naxal Attack) जो बासागुड़ा दलम में शामिल होने के बाद नक्सलियों की टेक्निकल टीम का स्पेशलिस्ट बन बैठा।

बड़े हमलों में रहा शामिल

नक्सलियों के मिलिट्री कंपनियों का कमांडर रहने के बाद सीवाईपीसी सचिव व सब जोनल कमांड सदस्य जैसे पदों पर रहा। नक्सलियों के आर्टिलरी पीएल, (Naxal Attack) टेक्निकल विभाग चलाते हुए वह फोर्स पर किए गए उरपलमेटा, ताड़मेटला, तोंगगुड़ा, बट्टीगुड़ा जैसे बड़े हमलों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहा।

Published on: