8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह से आधी रात घर लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों की सडक़ हादसे में मौत

Road accident: नेशनल हाइवे पर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई तेज रफ्तार बाइक, दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही हो गई मौत, परिजनों में पसर गया मातम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 May 2023, 9:10 PM IST

Road accident

Accidental bike

अंबिकापुर. Road accident: शादी समारोह में शामिल होकर 2 युवक शनिवार की आधी रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पुलिया की रेलिंग से बाइक टकरा गई। हादसे में सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना सीतापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों का शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। सडक़ हादसे में युवकों की मौत से उनके परिजनों में मातम पसर गया है।


जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार व सुमन कुमार शनिवार को शादी में शामिल होने सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केरजू गए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 1.30 बजे दोनों बाइक क्रमांक सीजी 14 एमएन-4033 से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे पर सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केरजू पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दोनों युवकों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभ्ज्ञीर चोटें आईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Video: एयरपोर्ट पर पीडब्ल्यूडी के ईई ने सीएम के छुए पैर, फिर मंत्री के इशारे पर बैठ गए जमीन पर, देखें वीडियो


पुलिस ने पीएम के लिए भिजवाया शव
रात में ही घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों व वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सीतापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। रविवार की सुबह पीएम प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एनएच पर पलट गई बारातियों से भरी स्कॉर्पियो, 2 युवकों की मौत


परिजनों में पसरा मातम
सडक़ हादसे में दोनों युवकों की मौत की सूचना सीतापुर पुलिस ने मोबाइल से उनके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सुबह सीतापुर अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवकों की मौत से परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया है।