अंबिकापुर. Scorpio accident: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजपुरी के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो सडक़ पर पलट गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी भी मौत हो गई। हादसे में युवकों की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।