दंतेवाड़ा

खून से रंगा बेटे का हाथ… कुल्हाड़ी से वारकार पिता को उतारा मौत के घाट, नाबालिग को इस बात पर आया था गुस्सा

Murder In Dantewada : थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हिड़पाल में एक नाबालिग ने मामूली विवाद में कुल्हाड़ी मारकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Feb 2024, 2:23 PM IST
death_case.jpg

Murder In Dantewada : थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हिड़पाल में एक नाबालिग ने मामूली विवाद में कुल्हाड़ी मारकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। (dantewada murder case) दरअसल मृतक माटा कश्यप शराब को लेकर अपनी पत्नी काटे से विवाद कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद नाबालिग ने गुस्से में आकर पास पड़े कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर माटा कश्यप की हत्या कर दी ।

Murder In Dantewada : इसके बाद वह घटना स्थल से फरार हो गया । बारसूर पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के बाद जांच शुरू की है। (dantewada murder case) विधि से संघर्षरत बालक को ग्राम हिड़पाल में घेराबंदी कर पकड़ा । नाबालिग ने पूछताछ में घटना कारित करना स्वीकार किया। (murder case) पुलिस ने नाबालिक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया,जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।

Published on: