8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदले की आग ने ली एक और जान, युवक को लाठी और पत्थर किया ताबड़तोड़ वार, नाले में मिली थी खून से सनी लाश

Murder In Dantewada : पिछले सप्ताह चेरपल्ली के पास मिली लाश के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 26 Feb 2024, 1:59 PM IST

crime_photo_.jpg

Dantewada Murder Case : पिछले सप्ताह चेरपल्ली के पास मिली लाश के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजेश वासम को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर चेरपल्ली के पास सड़क पर लाश को फेंक दिया था। 20 फरवरी को प्रार्थी अनिल वासम ने थाना भोपालपटनम् में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 फरवरी के शाम से वासम राजेश उम्र 40 वर्ष , निवासी चेरपल्ली पटेलपारा घर से बिना बताये कहीं चला गया है जो वापस नहीं आया है। 20 फरवरी को ग्रामीणों के द्वारा तुनकीवागु नाला के पास वासम राजेश का शव देखा ।

यह भी पढ़ें : अमृत भारत स्टेशन योजना : छत्तीसगढ़ में 21 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा शामिल

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्डम कराया । पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का होने से पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान गवाहों एवं परिजनों का कथन दर्ज कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया। घटना के संदेही पालदेव शिवराम एवं ऐलादी रमेश को पकड़कर बारिकी से पूछताछ पर पुरानी रंजिश व मृतक द्वारा पत्नि को प्रताड़ित करने के कारण लाठी, डण्डा एवं पत्थर से मारकर हत्या करना कबूल किया। दोनों आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।