दंतेवाड़ा

Ayodhya Ram Mandir : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह… भगवा रंग में रंगा दंतेवाड़ा

Shri Ram Mandir Pran Pratistha : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरुआत सुकमा जिला मुख्यालय में राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
2 min read
dantewada_railly.jpg

Ayodhya Ram Mandir : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरुआत सुकमा जिला मुख्यालय में राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्ग से शोभायात्रा करते हुए शबरी नदी से कलश में जल भरकर शोभायात्रा राम मंदिर पहुंचा। जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए।

21 जनवरी रविवार प्रात

5.00 बजे से श्रीराम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का संकीर्तन, प्रात: 8.00 बजे पूजा, दोपहर 2.00 बजे से संगीतमय रामायण-कथा, संध्या 7.00 बजे हनुमान चालीसा एवं आरती। व 22 जनवरी को प्रात:काल 5 बजे संकीर्तन, 8 बजे पूजा एवं हवन, 10.30 बजे भजन-कीर्तन 11 बजे से श्रीअयोध्या धाम से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को बड़ा स्क्रीन में सामूहिक दर्शन व दोपहर 02 बजे पूर्णाहुति, आरती एवं प्रसाद वितरण व संध्या 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी।

वहीं 22 जनवरी शाम को राम ज्योति जलाकर दीपावली महोत्सव उल्लास के साथ मनाएंगे। गुप्तेश्वर प्रसाद गंगबेर ने बताया कि श्रीराम मंदिर रामनगर सुकमा में श्रीअयोध्याधाम में आयोजित श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है साथ ही धार्मिक अनुष्ठान के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

जय श्री राम के जयकारों से गूंजश्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है वहीं शनिवार की दोपहर के बाद से राम मंदिर में भक्तों का द्वारा बाइक रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में नगर भर के भक्तजन शामिल हुए। शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से गुजरा। जो अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहा था, इस दौरान भगवान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

श्री राम सेवा दल के सदस्य लोकेश शर्मा ने बताया कि नगर के हनुमान चौक को भगवा रंग के तोरण एवं भगवान श्री राम के बैनर पोस्ट से सजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में हो रहे भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को सुकमा सहित पूरे जिले भर में भव्य रूप से मनाने की तैयारी पूरी की जा चुकी है, सुकमा जिला भगवा रंग में रंग चुका है.

Updated on:
21 Jan 2024 04:56 pm
Published on:
21 Jan 2024 04:56 pm