दंतेवाड़ा

माओवादी कहर से हलाकान मुसाफिरों को कुछ इस तरह मिला सीआरपीएफ का सहारा

जले वाहनों के पीछे आने वाले वाहनों को सुरक्षात्मक दृष्टि से 230 सीआरपीएफ कुंदेली मार्ग कैंप के पास रोका गया।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 12:04 PM IST
सीआरपीएफ का सहारा
माओवादी कहर से हलाकान मुसाफिरों को कुछ इस तरह मिला सीआरपीएफ का सहारा

दंतेवाड़ा. 8 अगस्त की शाम माओवादियोंं ने फिर एक बार अपने अमानवीय चेहरे को उजागर किया। सरे आम तांडव कर दो यात्री बसों व एक ट्रक को दंतेवाड़ा के गमावाड़ा इलाके में आग के हवाले कर दिया। धू-धू कर जलते वाहन व बिलखते यात्रियों की परवाह भी अपने आप को आम नागरिको का मसीहा कहने वाले माओवादियों ने नहीं की।

थकान से राहत तथा जल-पान भी प्रदान किया
जले वाहनों के पीछे आने वाले वाहनों को सुरक्षात्मक दृष्टि से 230 सीआरपीएफ कुंदेली मार्ग कैंप के पास रोका गया। रायपुर से आ रही बसों के भूखे-थके यात्री जब अपने आप को बेहद असुरक्षित हालात में पाकर बेचैन व हलाकान हो रहे थे तभी 230 सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान मसीहा बनकर आए एवं सभी यात्रियों को अपने कुंदेली मार्ग कैंप ले गए। जहां यात्रियों को सिर्फ सुरक्षा मुहैया ही नहीं कराई बल्कि थकान से राहत तथा जल-पान भी प्रदान किया। अपने घर-परिवार से मिलने की बेचैनी व माओवादियों के डर से उन्हे सीआरपीएफ के इस मानवीय हाथ और साथ ने मुक्त किया।

अन्य वाहनों की मदद से बचेली रवाना कर दिया
कुछ समय आराम व जल-पान के बाद सभी यात्रियों को कैंपकार्मियों ने मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहनों की मदद से बचेली रवाना कर दिया। सीआरपीएफ के इस प्रयास व मानवीय कृत्य से सभी यात्री बेहद अभिभूत एवं प्रसन्न महसूस कर रहे थे।

नागरिकों के साथ व सहयोग के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे
इस सब पर वाहिनी कमाण्डेन्ट डब्ल्युआर जोसुआ ने कहा सीआरपीएफ सदैव मानवीय मूल्यों की परोकार रही है और सिर्फ माओवादी विरोधी अभियान के लिए ही नहीं बल्कि आम नागरिकों के साथ व सहयोग के लिए सदैव कार्य करते रहेंगें।

बचेली. माओवादियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सली लगातार वारदातों को अंजाम दिए जा रहे हैं। बीती रात बचेली में नक्सलियों ने पांच ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। घटना रात करीब 2 से 2.30 बजे के बीच की है। लगभग 40 से 50 की संख्या में नक्सली हथियार व तीर धनुष से लैस पहुंचे थे। बंदूक की नोक पर इस वारदात को अंजाम दिया।

Updated on:
10 Aug 2018, 12:04 PM IST
Published on: