दंतेवाड़ा

CG Farmer News: उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी बंद, बेरंग लौटे टोकन धारी किसान

CG Farmer News: अब तक आमाबेड़ा धान खरीदी केन्द्र में कुल किसान 1805 में से सिर्फ 803 किसानों का 37976 क्विंटल धान खरीदी हुआ है।
2 min read
CG Farmer News

CG Farmer News: आमाबेड़ा उपार्जन केन्द्र में धान का नियमित परिवहन नहीं होने के चलते खरीदी करने के लिए जगह नहीं बची जिसके कारण सोमवार को धान खरीदी बंद रही। उपार्जन केन्द्र प्रमुख द्वार में जगह नहीं होने के कारण खरीदी बंद रहेगा का सूचना चस्पा कर दिया गया है। आमाबेड़ा क्षेत्र में चार धान खरीदी केंद्र लेम्पस के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। परंतु अब तक सिर्फ आमाबेड़ा धान खरीदी केन्द्र से ही उठाव हो पाया है।

CG Farmer News: केंद्र में किसानों का धान खरीदी के लिए जगह ही नहीं

अब तक आमाबेड़ा धान खरीदी केन्द्र में कुल किसान 1805 में से सिर्फ 803 किसानों का 37976 क्विंटल धान खरीदी हुआ है जिसमें उठाव अब तक सिर्फ 6320 क्विंटल ही हो पाया है जबकि खरीदी केन्द्र की क्षमता 7200 क्विंटल मात्र है। (chhattisgarh news) ऐसे में खरीदी केन्द्र में किसानों का धान खरीदी के लिए जगह ही नहीं है। परिवहन या उठाव के मामले में बाकि के तीन धान खरीदी केन्द्र उसेली, मातला ब एवं बंडापाल में अब तक जीरो है।

उसेली खरीदी केन्द्र में कुल 689 पंजीकृत किसान हैं उनमें से अब तक सिर्फ 263 किसानों का कुल 11127 क्विंटल धान खरीदी किया गया लेकिन उठाव अब तक जीरो है। मातला ब खरिदी केन्द्र में अब तक 103 किसानों का कुल 5136 क्विंटल धान खरिदी हुआ है उठाव या परिवहन यहां भी जीरो है। वहीं बंडापाल धान खरिदी केन्द्र में 44 किसानों का 2012 क्विंटल धान खरीदी किया गया है।

आमाबेड़ा एवं उसेली धान खरीदी केन्द्रों में उठाव नहीं होने के कारण खरीदी बंद किया गया है। अब तक क्षेत्र में आधे से कम पंजीकृत किसानों ने धान बेचा है जबकि ज्यादा किसानों का धान खरीदी करना बाकि है। (Paddy purchase stopped) उठाव नहीं होने के कारण खरीदी केन्द्रों में जगह नहीं होने के चलते खरीदी प्रभावित हो रही है। खरीदी के लिए समय भी लगभग चौबिस पच्चीस दिन ही बचे हैं। ऐसे में किसानों की परेशानी और भी बढ रही है।

100 क्विंटल का कटा था टोकन: कुंजाम

CG Farmer News: किसान गणेश कुंजाम ने कहा सोमवार के लिए 100 क्विंटल का टोकन कटा था परंतु खरीदी केन्द्र में जगह नहीं होने के कारण बंद था। ऐसे में धान नहीं बेच सका, दो दिनों का टोकन प्राप्त किसान एक साथ खरीदी केन्द्र में पहुंचते लम्बे कतार लग जाती है। खरीदी केन्द्र में अपने ट्रेक्टर का पहले नमस्कार लगाने चलते कई बार ट्रैक्टर आपस में भिड़ जाते हैं जिससे अप्रिय घटना घटने का डर बना रहता है।

आमाबेड़ा, लेम्पस प्रबंधक त्रिलोक बघेल: टीओ एवं डीओ जारी हो चुका है। परंतु नियमित उठाव नहीं होने के चलते इस तरह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

Published on:
07 Jan 2025 01:43 pm