दंतेवाड़ा

CG Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर

CG Naxal Encounter: एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक ​घंटे से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रही है। मुठभेड़ में 9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2024, 2:05 PM IST
CG Naxal Encounter

CG Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। बल्कि इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि नक्सलियों संग जवानों की मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाक़े में चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ लोहागांव पीडिया जंगल में हो रही है। (CG Naxal Encounter) लगातार जवान नक्सलियों पर गोलियां बरसा रहे हैं। जिसमें कई माओवादियों के मारी जाने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकों लेकर अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हुए थे। (CG Naxal Encounter) इस दौरान मंत्री शाह ने 7 राज्यों के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें नक्सलियों के खात्म का रणनीति बनाई, जिसके बाद अब नक्सली बौखला गए हैं।

CG Naxal Encounter: वहीं दूसरी ओर कई नक्सली लाल आतंक को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। इससे पहले 29 अगस्त को नारायणपुर कांकेर सीमा पर अबुझमाड़ के इलाक़े जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें ​जवानों को बड़ी सफलता मिली थी।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें…

उफनती नदी पार कर जान जोखिम में डाल नक्सलियों के ठिकानों पर पहुंचे जवान

उफनाती इंद्रावती नदी पार कर जवान अपनी जान जोखिम में डाल इकेली के जंगल पहुंचे। मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Updated on:
3 Sep 2024, 2:05 PM IST
Published on: