दंतेवाड़ा

CG Naxal News: एक महिला समेत दो नक्सलियों ने खुद को किया पुलिस के हवाले, इन वारदातों में थे शामिल

CG Naxal News: नक्सलियों का आत्मसमर्पण की भी लगातार खबरें सामने आ रही है। बता दें कि शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर खुद को पुलिस के हवाले कर रहे हैं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jun 2024, 1:31 PM IST
CG Naxal News

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात जारी है। इस बीच नक्सलियों का आत्मसमर्पण की भी लगातार खबरें सामने आ रही है। बता दें कि शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर खुद को पुलिस के हवाले कर रहे हैं।

CG Naxal News: ताजा मामला कटेकल्याण और भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय 2 नक्सलियों ने मंगलवार को दंतेवाड़ा डीआरजी कार्यालय में आत्म समर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है ।

आत्म समर्पण करने वाले नक्सली जोगा करटाम और मुन्नी उर्फ डेंगी ओयाम नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने जैसे अपराध में शामिल है। दोनों नक्सली जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है।

Updated on:
19 Jun 2024, 1:31 PM IST
Published on: