दंतेवाड़ा

CG News: बस्तर पंडुम जनजातीय वाद्य यंत्र में कांकेर प्रथम, विजेता प्रतिभागियों को मिला 50 हजार रुपए का चेक

CG News: कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक को जनजातीय वाद्य यंत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए कोयलीबेड़ा ब्लॉक के मोहनलाल उसेंडी और पंकज उसेंडी को केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरस्कृत किया।
less than 1 minute read
CG News: बस्तर पंडुम जनजातीय वाद्य यंत्र में कांकेर प्रथम, विजेता प्रतिभागियों को मिला 50 हजार रुपए का चेक

CG News: दंतेवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के दौरान जनजाति संस्कृति के वेशभूषा, खान-पान, गीत-संगीत, नाट्य, नृत्य, शिल्प कला पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओं को शनिवार को पुरस्कृत किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजेता प्रतिभागियों को 50 हजार रुपए की राशि का चेक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।

CG News: जनजातीय वाद्य यंत्र में प्रथम स्थान

इसमें कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक को जनजातीय वाद्य यंत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए कोयलीबेड़ा ब्लॉक के मोहनलाल उसेंडी और पंकज उसेंडी को केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुरस्कृत किया। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर और कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने जिले की सभी विजेता टीमों को उनकी उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

सुकमा जिले को तीसरा स्थान

CG News: इसी तरह जनजाति नृत्य शैली में कांकेर और सुकमा जिले को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री साय ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित कैबिनेट मंत्रीगण मौजूद थे।

दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान कांकेर जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन ने हेलीपैड में स्वागत कर परिचायक चर्चा की।

Updated on:
06 Apr 2025 11:04 am
Published on:
06 Apr 2025 11:04 am
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना