
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक ( Photo - Patrika )
Chhattisgarh Crime News: अफेयर के शक में पत्नी की बड़ी बेहरमी से मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को दंतेवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 6 दिनों बाद सामने आए जघन्य हत्याकांड मामले में आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है। बता दें कि आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी के धड़ से सिर अलग कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे धर-दबोचा गया। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-3, कतियाररास में एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। SP चंद्र मोहन सिंह के निर्देश पर ASP रामकुमार बर्मन, ASP जितेन्द्र खुंटे, एसडीओपी दंतेवाड़ा अविनाश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस गंभीर प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
बता दें कि हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब घर से अजीब सी बदबू ने लोगों को परेशान किया। लोगों की शिकायत के बाद जब पुलिस पहुंची तो शव बरामद किया। घर के आंगन में मिले शव सड़ गया था और उसमें कीड़े पड़ गए थे, जिसके चलते बदबू आ रही थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तुरंत बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पूर्व में सरपंच रह चुका है।
जानकारी के मुताबिक, महिला झुमकी कुंजाम (35) अपने पति लक्ष्मण कुंजाम के साथ (36) के साथ दंतेवाड़ा जिले के गोंदपाल गांव में रहती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दंतेवाड़ा के कतियाररास में रह रहे थे। आरोपी पति पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस की माने तो आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 17 जुलाई को हुआ विवाद, फिर हत्या 17 जुलाई को दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। आरोपी शराब के नशे में था। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने घर में रखे चाकू से पत्नी पर हमला कर उसका गला काट दिया। गला धड़ से अलग कर दिया।
पहली पत्नी से थे 4 बच्चे, दूसरी शादी के बाद बना हत्यारा जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मण कुंजाम की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने झुमकी कुंजाम से दूसरी शादी की थी। वारदात के वक्त बच्चे घर में नहीं थे।
Updated on:
24 Jul 2026 04:56 pm
Published on:
24 Jul 2026 04:56 pm
