दंतेवाड़ा

CG News: बड़ा हादसा! हजार टन वजनी माइनिंग वॉटर टैंकर पलटा, मची अफरा-तफरी

CG News: माइनिंग की मोटी धूल की परत के चलते केबिन में बैठे एनएमडीसी के कर्मचारी और हेल्पर को मामूली खरोच तक नहीं आई और दोनों बाल-बाल बच गए।
less than 1 minute read
CG News: बड़ा हादसा! हजार टन वजनी माइनिंग वॉटर टैंकर पलटा, मची अफरा-तफरी

CG News: एनएमडीसी बचेली कॉप्लेक्स के निक्षेप 10/11 के माईन्स में एक विशालकाय पानी टैंकर पलट गया, जिसका वजन लगभग एक हजार टन था। इस घटना में चालक और असिस्टेंट बाल-बाल बच गए। घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

CG News: अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर

मिली जानकारी के अनुसार पानी टैंकर डब्लयूएस 28-2 क्र 06 की मेंटेनेंस के बाद ट्रायल के लिए मेकेनिक शशि सिंह और उनका असिस्टेंट निकले थे। कुछ दूर जाने के बाद अचानक ब्रेक जाम हो जाने के कारण टैंकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। माइनिंग की मोटी धूल की परत के चलते केबिन में बैठे एनएमडीसी के कर्मचारी और हेल्पर को मामूली खरोच तक नहीं आई और दोनों बाल बाल बच गए।

पहुंचाया अस्पताल

CG News: घटना की सूचना मिलते ही एनएमडीसी के उच्चाधिकारी और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कर्मचारियों को अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा, जहां सभी की स्थिति सुरक्षित बताई गई।

Updated on:
01 Feb 2025 12:35 pm
Published on:
01 Feb 2025 12:35 pm
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना