दंतेवाड़ा

CG News: दंतेश्वरी मंदिर की खुली दानपेटी, निकले 24 लाख से ज्यादा कैश व सोना-चांदी के आभूषण

CG News: भक्तों द्वारा दानपेटी में सोने व चांदी के छोटे साईज के आभूषण भी मिले हैं आभूषणों का वजन अभी नहीं किया गया है...
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2024, 1:21 PM IST
Chhattisgarh Danteshwari temple

CG News: सोमवार को माईजी मंदिर की दानपेटी करीब 11 माह बाद खोली गई। दानपेटी से लाखों के नगदी के अलावा खजाने से सोने व चांदी के आभूषण भी प्राप्त हुए हैं। पूरे दिन की गिनती के बाद देर शाम मंदिर कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दानपेटियों में से कुल 24,45,735 रुपए नकद प्राप्त हुए हैं, वहीं भक्तों द्वारा दानपेटी में सोने व चांदी के छोटे साईज के आभूषण भी मिले हैं आभूषणों का वजन अभी नहीं किया गया है। दानपेटी से एक अमेरिकी डालर भी मिला है वहीं भक्तों के कई मनोकामना पत्र भी प्राप्त हुए हैं।

CG News: 11 दानपेटियां खोली गई

CG News: जानकारी अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे माता दंतेश्वरी मंदिर के भीतर स्थित 7 दानपेटियों समेत शनि मंदिर, शिव मंदिर व भैरव मंदिर की कुल 11 दानपेटियों को टेंपल कमेटी के समक्ष खोला गया। नगदी व जेवरातों की गणना शाम 7 बजे तक चलता रहा। गणना पश्चात दान पेटियों से नगद 24 लाख 45 हजार 735 रूपये नकद प्राप्त हुए। वहीं श्रद्धालुओं ने सोना व चांदी के आभूषण भी दानपेटी में चढ़ाया है।

सोना व चांदी के आभूषण की गणना अभी नहीं हुई है। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा दानपेटी में डाले गए कई दिलचस्प अर्जियां भी प्राप्त हुए है। किसी ने नौकरी मांगी है तो कोई अपनी बीमारी से मुक्ति दिलाने माई जी से विनती किया है तो कोई मनचाहा पति मिलने, तो कोई प्यार में सफल होने की कामना माई से किया है।

तहसीलदार सिंह ने बताया कि कुल गणना के बाद नकद राशि व प्राप्त जेवरातों को परंपरानुसार सरकारी खजाने में जमा करवा दिया जाएगा। दान पेटी गणना के दौरान व्यवस्थापक तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ, सहायक पुजारी लोकेंद्र नाथ, विजय पटनायक, समेत मंदिर कमेटी से जुड़े कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

6 की जगह 11 माह बाद खुली दानपेटी

बता दें कि मंदिर की दानपेटी को हर 6 माह बाद खोलने की परंपरा रही है। वहीं इस बार दानपेटी को लंबे समय बाद खोला गया है। तहसीलदार दंतेवाड़ा ने बताया कि करीब 11 माह बाद दानपेटी खोली गई है चुनाव आचार संहिता की वजह से दानपेटी खोलने में विलंब हुआ है।

Updated on:
7 Aug 2024, 1:21 PM IST
Published on: