दंतेवाड़ा

CG News: कमरे से आई झगड़े की आवाज, कुछ देर बाद युवक-युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश

CG News: दंतेवाड़ा शहर में एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे और रविवार शाम फांसी के फंदे पर लटके मिले।
less than 1 minute read
CG News: कमरे से आई झगड़े की आवाज, कुछ देर बाद युवक-युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश(photo-patrika)
CG News: कमरे से आई झगड़े की आवाज, कुछ देर बाद युवक-युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर में एक युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे और रविवार शाम फांसी के फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार युवक गीदम ब्लॉक के मड़से गांव का रहने वाला था, जबकि युवती गीदम के नयापारा की बताई जा रही है। दोनों कुछ समय से शहर में एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे। रविवार शाम उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News: घटना से पहले सुनी गई झगड़े की आवाज

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले कमरे के अंदर से झगड़े और बहस की आवाजें आ रही थीं। आसपास रहने वाले लोगों ने दोनों के बीच तेज बहस होने की बात कही है। कुछ देर बाद अचानक कमरे से आवाजें बंद हो गईं, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ।

शक होने पर पड़ोसियों ने खिड़की का पर्दा हटाकर अंदर देखा। अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए। युवक और युवती दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Updated on:
10 Mar 2026 11:00 am
Published on:
10 Mar 2026 11:00 am
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना