दंतेवाड़ा

CG Suicide News: जवान ने की आत्महत्या, AK-47 रायफल से खुद को मारी गोली…

CG Suicide News: CRPF 195 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में पदस्थ था. आज सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे जवान अपने बैरक में गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2024, 7:16 PM IST
Cg sucide news: dantewada news cg bignews

CG Suicide News: जिले में CRPF जवान ने खुद के सर्विस AK-47 रायफल से को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. फ़िलहाल जवान ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, CRPF 195 बटालियन के मुख्यालय में पदस्थ प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में पदस्थ था. आज सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे जवान अपने बैरक में गया। वहीं एके 47 रायफल राइफल से खुद को गोली मार दी, गोली सीधे उसके गले पर लगी।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Updated on:
26 Aug 2024, 7:16 PM IST
Published on: