दंतेवाड़ा

दांतेवाड़ा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा : रैली निकाल कोंग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

Congress Bharose Ki Yatra : कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भरोसा यात्रा निकाली।
less than 1 minute read
दांतेवाड़ा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा : रैली निकाल कोंग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, गिनाईं  5 साल की उपलब्धियां
दांतेवाड़ा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा : रैली निकाल कोंग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

दंतेवाड़ा. कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भरोसा यात्रा निकाली। रैली में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश की हर विधानसभा में गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व में भाजपा शासित रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के 15 बरस में कोई विकास नहीं हुआ।

कर्ज माफी का वादा पूरा किया


वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के 15 साल में किसानों को न 2100 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला। न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस ने आते ही कर्ज़ माफ़ी का वादा पूरा किया और प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9000 करोड़ का कर्ज़ माफ़ किया। किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया. और इस साल तो 2640 रुपए मिल रहे हैं ।

प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिले


रैली को विधायक देवती कर्मा व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने संबोधित किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खुले और प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिले हैं। इसके अलावा हाट बाज़ार क्लिनिल, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई दीदी क्लिनिक जैसी चलित अस्पताल की सुविधाएं मिल रही हैं ।

Updated on:
03 Oct 2023 05:38 pm
Published on:
03 Oct 2023 05:38 pm