28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बना चक्रीय चक्रवात का घेरा, कुछ ही मिनटों में कराएगी ताबड़तोड़ बारिश…Alert

CG Weather Update: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम झारखंड से उत्तर छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 3 Oct 2023, 5:15 PM IST

CG Weather Update: Clouds will rain heavily today, alert issued

आज जमकर बरसेंगे बादल

बिलासपुर। cg weather update : मानसून की विदाई की बेला के दौर में सोमवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव आया। सुबह से आकाश मेघमय रहा। शाम को ठंडी हवाओं के साथ (Monsoon) बूंदाबांदी हुई। इससे दिनभर की उमस से लोगों को राहत मिली।

दिनभर बदली छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन उमस बढ़ने से लोग हलाकान रहे। शाम करीब 6 बजे अचानक ठंडी हवाएं चलने लगी और बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी रहा। शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। सोमवार को (Weather Alert) अधिकतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुवनेश्वर के पिता को सियासत में उतारने की तैयारी, बीजेपी दे सकती है टिकट

हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

Weather Update: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम झारखंड से उत्तर छत्तीसगढ़ तक बना हुआ है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा भी फैला है। मानसून द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना, मराठवाड़ा होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली है। इसके प्रभाव से 3 अक्टूबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट हो होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: PM Modi In Chhattisgarh : सभा में सीएम और डिप्टी सीएम पर बरसे PM मोदी, बोले- ये लोग नहीं चाहते बस्तर का भला, देखें Video