दंतेवाड़ा

CRPF के जवान से सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, छुट्टी के बाद जॉइन करने जा रहा था ड्यूटी

इसी बीच उसने खुद को गोली मार ली। गोली जवान के सीने को छेदते हुए बस की छत को फाड़ते हुए बस स्टैंड की छत में जा धंसी। गोली की आवाज पर उसके साथ बस में पहुंचे तो जवान खून से लतपथ पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
crpf_jawan.jpg

दंतेवाड़ा. CRPF के एक जवान ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उसके साथी जवानो ने उसे अस्पताल लेकर गए जहाँ उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान ने कारण से आत्महत्या किया है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार विनीत नरवाल RPF की 170वीं बटालियन का जवान है। वह जगदलपुर से बीजापुर जा रही एक निजी ट्रवेल एजेंसी की बस में बैठा था। बीच रास्ते में नाश्ता वगैरह करने के लिए बस रुकी हुई थी और उसके साथी भी बस से बाहर गए हुए थे।

इसी बीच उसने खुद को गोली मार ली। गोली जवान के सीने को छेदते हुए बस की छत को फाड़ते हुए बस स्टैंड की छत में जा धंसी। गोली की आवाज पर उसके साथ बस में पहुंचे तो जवान खून से लतपथ पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल जवान के शव को गीदम अस्पताल में रखा गया है। CRPF के DIG डी एन लाल ने ने जवान की मौत के मामले में जांच और आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाने की बात कही है। आपको बता दें की जवान छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था।

Published on:
09 Dec 2019 04:56 pm
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार