दंतेवाड़ा

बिग ब्रेकिंग : इधर पीएम की सभा, उधर बूबी ट्रैप में फंसा सीआरपीएफ का जवान, घायल

एक सीआरपीएफ का जवान नक्सलियों के बनाए बूबी ट्रैप में फंस कर घायल हो गया है।

less than 1 minute read
बिग ब्रेकिंग : इधर पीएम की सभा, उधर बूबी ट्रैप में फंसा सीआरपीएफ का जवान, घायल

जगदलपुर. दंतेवाड़ा जिले से एक बुरी खबर आ रही है जहां एक सीआरपीएफ का जवान नक्सलियों के बनाए बूबी ट्रैप में फंस कर घायल हो गया है। सर्चिंग पर निकले जवानों में एक जवान इस ***** में पैर पड़ जाने से उसके पैरों में चोट आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थानाक्षेत्र के जंगलों में सीआरपीएफ की जवान सर्चिंग पर निकली थी तभी एक जवान का पैर बूबी ट्रैप में फंस गया और जवान का पैर बुरी तरह घायल हो गया। यह घटना होने के बाद जवान को सर्चिंग पार्टी ने कैंप तक लाया गया। फिर उसे इलाज के लिए अरनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है।

इधर प्रधानमंत्री का दौरा उधर नक्सलियों की करतूत
एक तरफ जहां 10000 जवान जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा दे रहे है। वहीं दूर जंगल में सर्चिंग के दौरान जवान घायल हो गया है। बस्तर में आज प्रधानमंत्री मोदी का दौरा भी है और राहुल का रोड शो भी आज ही है।

Published on:
09 Nov 2018 02:18 pm
Also Read
View All