दंतेवाड़ा

अब देवती के सामने होंगी ओजस्वी, बीजेपी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए फाइनल किया नाम

भाजपा चुनाव समिति की बैठक में ओजस्वी का नाम तय, आज दिल्ली में औपचारिक ऐलान
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 3:00 PM IST
अब देवती के सामने होंगी ओजस्वी, बीजेपी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए फाइनल किया नाम
अब देवती के सामने होंगी ओजस्वी, बीजेपी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए फाइनल किया नाम

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा शुक्रवार देर रात कर दी। रात 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर में चुनाव समिति की बैठक के बाद बाहर निकले और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सिंगल नाम का प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने का फैसला किया गया है।

दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी पर पार्टी के सभी नेताओं ने भरोसा जताया है। समिति के सामने पांच नाम थे लेकिन सभी ने ओजस्वी के नाम पर सहमति जताई। पत्रिका ने पहले ही बता दिया था कि ओजस्वी का टिकट लगभग तय है। शिवरतन शर्मा दंतेवाड़ा से 6 नाम लेकर रायपुर गए थे। लेकिन चुनाव समिति ने सिर्फ ओजस्वी के नाम पर मुहर लगाई। देवती और ओजस्वी का नाम फाइनल होते ही अब दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है।

4 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। मोहन मरकाम ने शुक्रवार को कोण्डागांव में बताया कि कांग्रेस की तरफ से 4 सितंबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। ओजस्वी के नाम का ऐलान भाजपा शनिवार को करेगी ऐसे में संभव है कि दोनों ही पार्टियां एक ही दिन दंतेवाड़ा में बड़े नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करें। इस दिन गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त भी है। इस लिहाज से भाजपा भी इस दिन को नामांकन के लिए चुन सकती है।

चित्रकोट विधानसभा के अंतर्गत लोहांडीगुड़ा, तोकापाल, बास्तानार और दरभा क्षेत्र आता है। इन चार ब्लॉक से चार से ज्यादा नाम का प्रारंभिक पैनल भाजपा संगठन के पास पहुंच चुका है। विनायक गोयल, डॉ. बसंत के अलावा बास्तानार और दरभा ब्लॉक के भी जमीनी कार्यकर्ता इस चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on: