दंतेवाड़ा

पहली बार इस नक्सल प्रभावित गांव पहुंचे कलेक्टर ने एसपी को चारो खाने चित्त कर जीत लिया दिल

खेल के दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को पटखनी दे दी। इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी डीएन लाल, जिला पंचायक के सीईओ एस. आलोक भी साथ थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2019, 6:05 PM IST
कलेक्टर ने एसपी को किया चारो खाने चित्त, मैदान में उतरे आईएएस-आईपीएस
कलेक्टर ने एसपी को किया चारो खाने चित्त, मैदान में उतरे आईएएस-आईपीएस

दंतेवाड़ा. नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा के गांव चिकपाल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर और एसपी ने वहां कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन किया और ग्रामीणों के साथ कबड्डी खेल घुलने मिलने का प्रयास किया।

आपको बता दें की इससे पहले चिकपाल पहुंचने की कोशिश की थी लेकिन नक्सलियों के उस इलाके में होने की सूचना मिलने के कारण सुरक्षा कारणों से वो वहां नहीं जा सके। इस बार वर्तमान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा वहां पहुचे और कबड्डी प्रतियोगिता के उदघाटन के बाद ग्रामीणों के अनुरोध पर कबड्ड़ी भी खेली।

खेल के दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने एसपी डॉ अभिषेक पल्लव को पटखनी दे दी। इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी डीएन लाल, जिला पंचायक के सीईओ एस. आलोक भी साथ थे। अफसरों ने ग्रामीणों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने आश्रम के बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया।

Updated on:
18 Oct 2019, 6:05 PM IST
Published on: