Dantewada News: नक्सल पीड़ित के नाम पर कांग्रेसी नेता ने 19 डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा किया था। राजस्व विभाग ने भूमि को कब्जे से मुक्त कराकर भाजपा को जमीन सौंपी।
Dantewada News: नक्सल पीड़ित के नाम पर बीते 18 साल से कांग्रेस नेता के कब्जे में रहे सरकारी भूमि को भाजपा कार्यालय भवन बनाने की अनुमति मिल गई है। खसरा नंबर 182.33 रकबा 1.733 हेक्टेयर में से 0.076 हेक्टेयर भूमि कोंटा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी बी.अश्लेश्वरी के नाम काबिज था। जिसे कोंटा तहसीलदार ने सरकारी नियमों के तहत भाजपा कार्यालय भवन के लिए आबंटित कर दिया।
बता दें कि कोंटा मंडल में पार्टी कार्यालय हेतु लंबे समय से भूमि की मांग की जा रही थी। सालों के बाद स्थानीय नेताओं की मांग पूरी होती नजर आ रही है। खसरा नंबर 182.33 पर कई सालों से इलाके के भू माफियाओं की नजर थी।
जगरगुंडा से कोंटा विस्थापित हुए कांग्रेस नेता स्व बी अप्पा राव ने पत्नी के नाम से सरकारी भूमि पर कब्जा जमा लिया। नक्सल पीड़ित के नाम पर कोंटा के हृदय स्थल पर 19 डिसमिल भूमि कब्जा कर अपने नाम कर किया। वर्तमान में उनकी बहू कांग्रेसी पार्षद है।
प्रदेश में सरकार बनने के बाद से कोंटा में भाजपा कार्यालय भवन की मांग तेज होने लगी थी। जिसके बाद स्थानीय नेताओं ने कोंटा तहसीलदार से भूमि आबंटन किए जाने हेतु आवेदन किया गया।
तहसीलदार कार्यालय द्वारा विधिवत उक्त भूमि के राजनीतिक पार्टी को आबंटन से पहले नगर पालिका अधिकारी कोंटा से अनापत्ति एवं सहमति मांगा गया। जिस पर नगर पंचायत कार्यालय ने कोई आपत्ति नहीं की है इसके अलावा अन्य किसी ने भी कोई आपत्ति नहीं की है।
शासन प्रशासन को मैं पत्रिका के माध्यम से आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि कई दशकों से कार्यालय के लिए भूमि को लेकर हम सभी भाजपाई संघर्षरत हैं। मैं जनसंघ से भाजपा से जुड़ा हूं। जैसे ही कार्यालय के लिए भूमि आबंटन हुई हैं, तो एक एक कार्यकर्ता प्रसन्न हैं। पूरे कार्यकर्ताओं का सपना हैं। कोंटा में भाजपा सदन भी बनें और अटल बिहारी वाजपेयी जी का विशाल प्रतिमा भी लगे।
भूमि के आबंटन से अब बनेगा कार्यालय यह कार्यकर्ताओं की जीत हैं। कोंटा में कार्यालय के लिए भूमि आबंटन होना हम सभी भाजपाइयों के लिए किसी सपने से कम नहीं था। काफी लंबे समय से संघर्ष व कई अड़चनों को पार करने के बाद भूमि मिल पाई हैं। यह कार्यकर्ता व सच्चे भाजपाइयों की जीत हैं। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
मेरे पिता का सपना था भाजपा कार्यालय बन मेरे पिताजी स्व. अप्पल स्वामी रेड्डी जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़े रहे। विजयाराजे सिंधिया जी के प्रेरणा से लगातार राजनीति में आगे बढ़े। उनका हमेशा एक सपना होता था कि कार्यकर्ताओं के लिए बैठने की जगह हो जहां सब मिलकर चर्चा कर सकें। जीतेजी पिता का सपना पूर्ण नहीं हो सका, लेकिन अब मेरी मांग पर प्रशासन ने कार्यालय निर्माण के लिए भूमि आबंटन की हैं। जिससे सभी भाजपाइयों में खुशी की लहर हैं ।
Dantewada News: बी अश्लेश्वरी राव द्वारा उक्त भूमि पर भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा 18 साल से काबिज खसरा नंबर 182.33 भूमि पर जबरन पार्टी भवन बनाने के नाम पर बोर्ड लगाकर अवैध रूप से भूमि कब्जा किए जाने की शिकायत की गई। साथ ही उक्त भूमि पर व्यवस्थापन हेतु निवेदन भी किया गया।
मामले की जांच में पता चला कि बी अश्लेश्वरी राव और उनके पुत्र के नाम पर अलग से आबादी पट्टा की भूमि 10 डिसमिल है। जिस पर विशाल मकान एवं काम्पलेक्स बना हुआ है। चूंकि मांग की जा रही भूमि शासकीय भूमि है। पार्टी कार्यालय भवन बनाने के लिए वर्ष 2005 में पार्टी के जिला पदाधिकारियों द्वारा चिन्हीत किया जाना लेख कर सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए पार्टी के नाम पर भूमि आबंटन किया गया।