दंतेवाड़ा

जंगल में हिरन को मार कर खा गए दस लोग, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Deer Hunting: इसके बाद सिर और पैर छोडक़र उनका मांस 10 आरोपियों ने आपस में बांट लिया। गांव के ही निवासी जयराम की बाड़ी में सिर, पैर व अन्य अवशेष छिपा रखे थे, जिसे वन अमले ने बरामद कर जयराम व अन्य एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Oct 2019, 5:43 PM IST
जंगल में हिरन को मार कर खा गए दस लोग, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
जंगल में हिरन को मार कर खा गए दस लोग, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

जगदलपुर. Deer Hunting: माचकोट वन परिक्षेत्र में दो नर हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। रेंजर विनय चक्रवर्ती ने बताया कि बुधवार की रात 10 बजे कुरंदी के सुलियागुड़ा में यह हुआ है। हिरण शिकार के मुख्य आरोपी प्रभुनाथ के मक्के के खेत में आए हुए थे। यहांं पहले से लगाए गए फंदे में वे फंस गए।

इसके बाद सिर और पैर छोडक़र उनका मांस 10 आरोपियों ने आपस में बांट लिया। गांव के ही निवासी जयराम की बाड़ी में सिर, पैर व अन्य अवशेष छिपा रखे थे, जिसे वन अमले ने बरामद कर जयराम व अन्य एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेंजर ने कहा कि दो आरोपी पकड़े गए हैं ।

जिन पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला बनाया गया है। वहीं बाकी के 8 आरोपियों की तलाश की जा रही है। वन अमले के अनुसार उन्हें इलाके के चौकीदार से दो दिन पहले इलाके में करंट लगाकर वन्य जीवों के
शिकार की योजना बनाए जाने की सूचना मिली थी।

Published on: