दंतेवाड़ा

मुठभेड़ के बाद मिला ऐसा खतरनाक सामान कि देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

सुकमा-दंतेवाड़ा की सरहद पर मुठभेड़, जान बचाने सामान छोड़ भागना पड़ा मओवादियों को, सर्चिंग में मिला खुद से तैयार किया हुआ क्लेमोर माइंस।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2017, 8:33 PM IST
पहली बार बरामद किया खुद से तैयार किया हुआ क्लेमोर माइंस
पहली बार बरामद किया खुद से तैयार किया हुआ क्लेमोर माइंस

पहली बार बरामद किया इतना खतरनाक माइंस, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
दंतेवाड़ा. सुकमा-दंतेवाड़ा की सरहद जियाकोरता कोर्मागोंदी में सर्चिंग पर निकली सीआरपीएफ , डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त टीम से माओवादियों का सामना हो गया। एक बार फिर माओवादियों को भागना पड़ा। लेकिन सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में सामाग्री को बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 30 से 40 की संख्या में माओवादियों की टीम मौजूद थी। यह टीम लड़ाकू विंग बताई जा रही है। इस सर्चिंग में क्लेमोर बम मिले है। यह माओवादियों ने खुद तैयार किए हैं।

Read More : करवाचौथ के दिन ही पति ने कर लिया ऐसा काम, देखते ही पत्नी हो गई बेहोश

सूचना पर फोर्स उनके ठिकाने तक पहुंच गई
सात अक्टूबर से फोर्स इन जंगलों में सर्चिंग कर रही थी। पुलिस अधिकारियों को बड़े माओवादी नेताओं की मौजूदगी की सूचना थी। हालांकि माओवादी तो भागने में कामयाब हो गए, लेकिन उनके कैंप ध्वस्त कर सामान बरामद किया है। सीआरपीएफ डीआरजी व एसटीएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिंग करते हुए जियाकोरता कोर्मागोंदी के जंगलों की ओर निकली थी। यहां माओवादी कैंप में रुके हुए थे। सटीक सूचना पर फोर्स उनके ठिकाने तक पहुंच गई।

Read More : मारने आए माओवादियों को पटखनी देने वाले आरक्षक ने किया बड़ा खुलासा, सुनकर चौंक जाएगें आप

पुलिस पार्टी ने क्लेमोर बम पहली बार किया बरामद
पुलिस पार्टी जैसे ही कैम्प के नजदीक पहुंची। माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्यवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद माओवादियों को भागना पड़ा। जवानों ने घटना स्थल से तीर बम, आईईडी, टेंट, दवाइयाँ, रेडियो, पिट्ठू व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। एएसपी गोरखनाथ बघेल के मुताबिक अब तक कई क्लेमोर माइंस, आईईडी व अन्य प्रेशर बम बरामद किया गया, लेकिन इस तरह का क्लेमोर माइंस पहली बार बरामद किया गया है। लोहे के खलबट्टा की शक्ल में हाथ से निर्मित नई तकनीक की यह क्लेमोर माइंस इतनी शक्तिशाली है कि इससे ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

Published on: