10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking ! दस साल से था सक्रिय यह खूंखार नक्सली, हत्या, आगजनी, अपहरण जैसी घटनाओं को देता था अंजाम

2007 से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था। वे पिछले 10 सालों से बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर अपने मंसूबों पर कामयाब हो जाता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 13 Aug 2017, 7:56 PM IST

पिछले 10 साल से था सक्रिय

पिछले 10 साल से था सक्रिय

नारायणपुर. जिला मुख्यालय से लगे किलम की जंगल से रविवार की दोपहर एक खूंखार नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम किलम के जंगल की ओर जिला पुलिस व सीएएफ की सर्चिंग टीम निकली हुई थी। इस दौरान एक खूंखार नक्सली इस जंगल में संदिग्ध रूप से जवानों की नजर में पड़ा। जैसे ही जवानों ने इस नक्सली को देखा सभी ने पहले तो घेराबंदी कर लिया। जिससे वह भाग न सके। इसके बाद उसे काफी मशक्कत के बाद धर दबोचा। जिसके बाद पूछताछ करनी शुरू कर दी।

पिछले 10 साल से था सक्रिय
पूछताछ में यह पता चला कि वह 2007 से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था। वे पिछले 10 सालों से बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर अपने मंसूबों पर कामयाब हो जाता था। इस बार सर्चिंग टीम में जिला पुलिस बल व सीएएफ की संयुक्त टुकड़ी ने इस नक्सली के मंसूबे को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। यह भी बताया जा रहा है कि यह नक्सली किलम जनताना सरकार का अध्यक्ष है।

पकड़े गए नक्सली पर था आरोप
किलम के जंगल से पकड़े गए इस नक्सली पर हत्या, वाहनों पर आगजनी, अपहरण करना, लूटमार जैसी बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देने का काम करता था। जिला बल व सीएएफ की पार्टी को इसे पकडऩे में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना की खबर लगते ही इलाके के आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया था।

बड़े नक्सलियों के इशारों पर करता था काम
यह नक्सली अपने से बड़े नक्सली लीडरों के इशारों पर अलग-अलग जगहों पर बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम देता था। किलम के जंगलों में इस नक्सली को पकडऩे के बाद से लगातार जवानों का सर्चिंग अभियान भी जारी है। ज्ञात हो कि पुलिस विभाग नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए सर्चिंग अभियान भी जारी रखा है।