CG Naxal News: नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नक्सली कमांडर हिडमा के गांव के चार नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया।
CG Naxal News: सुकमा में चार सक्रिय नक्सलियों ने आज पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली पूर्व में कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति' और 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित हुए।
इसके अलावा पुलिस के बढ़ते प्रभाव और अंदरूनी क्षेत्रों में स्थापित नवीन सुरक्षा कैपों के चलते आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों में माड़वी भीमा, माड़वी सुक्का, कवासी बुधरा, कुंजाम मुया शामिल हैं।
इन नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने में थाना जगरगुंडा पुलिस, 150 वाहिनी सीआरपीएफ और 201 वाहिनी कारेबरा के सूचना शाखा के कार्मिकों का विशेष योगदान रहा।
सभी नक्सली विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जैसे पुलिस गश्ती पार्टियों की रेकी, मार्गों पर स्पाइक और बम लगाना, मुय मार्गों को खोदकर अवरुद्ध करना, और शासन-प्रशासन के खिलाफ नक्सली पर्चे और बैनर लगाना। आत्मसमर्पित नक्सलियों को सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
CG Naxal News: सभी नक्सली विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जैसे पुलिस गश्ती पार्टियों की रेकी, मार्गों पर स्पाइक और बम लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरुद्ध करना, और शासन-प्रशासन के खिलाफ नक्सली पर्चे और बैनर लगाना। आत्मसमर्पित नक्सलियों को सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।