CG Naxal Attack: बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उक्त युवक को उसके घर के सामने ही घेर कर गोली मार दी थी। जिसे देर रात उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। केशकाल अनुभाग में लंबे समय के बाद इस तरह की नक्सल गतिविधि हुई है, ऐसे में अब पुलिस भी अलर्ट मोड में है।