8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal News: नक्सलियों ने हेड कांस्टेबल का रेता गला, 1 ग्रामीण को मारा, शव फेंका सड़क पर

CG Naxal News: आंगन में लकड़ियों से शालुराम की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके कुतुल एरिया कमेटी के नक्सलियों ने घटना स्थल पर्चे फेंककर अपने गंतव्य की रवाना हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 4 Jun 2024, 10:02 AM IST

CG Naxal News

CG Naxal News: सुकमा के गादीरास थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सोड़ी की अज्ञात आरोपियों ने रविवार रात गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं अबुझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने रविवार की रात मसपुर गांव में एक ग्रामीण की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। दोनों की हत्याओं के पीछे नक्सलियों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें: CG Naxal: टिफिन बम के साथ पकड़े गए 3 खूंखार नक्सली, करने वाले थे बड़ा ब्लास्ट

गादीरास में 12 वर्ष में होने वाला तीन दिवसीय मेले का आयोजन 1 जून से प्रारंभ हुआ है, जिसमें सीआरपीएफ, डीआरजी और जिला बल के जवानों को भी ड्यूटी लगी थी। मृतक की पत्नी मल्ले सोड़ी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वे सोने की तैयारी कर रहे थे।

इस दौरान दरवाजे खटखटाने की आवाज आई। मेरे पति ने दरवाजा खोला। कुछ लोग सामने खड़े थे। उन्होंने मेरे पति को मेला में चलने कहा। उसके बाद पति भी मेला जाने के लिए तैयार हो गए। मैंने उन्हें जाने से रोकने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सुबह उनकी हत्या की खबर मिली। हमारे तीन बच्चे हैं। प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सोड़ी पुलिस थाना के ठीक सामने वन विभाग के शासकीय आवास में परिवार के साथ रहते थे। आरक्षक की हत्या की जानकारी पुलिस को सुबह लगी।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली जंगल में कर रही थी ये काम, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

CG Naxal News: घर के आंगन में ही ग्रामीण का गला घोंट दिया

नारायणपुर के अबुझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने रविवार की रात मसपुर गांव में एक ग्रामीण की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। शव के पास ही कुतुल एरिया कमेटी ने पर्चे फेंककर मृतक पर पुलिस मुखबीरी का आरोप लगाया है। रविवार की रात करीब 15-20 नक्सलियों ने होरादी गांव की तरफ से आकर मसपुर गांव पहुंचे।

यहां उन्होंने शालुराम पोटाई 45 के घर को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद खाना खा रहे शालुराम पोटाई को घसीटते हुए घर से बाहर लाए। इसके बाद आंगन में लकड़ियों से शालुराम की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके कुतुल एरिया कमेटी के नक्सलियों ने घटना स्थल पर्चे फेंककर अपने गंतव्य की रवाना हो गए।