फोर्स की सभी टीमों के साथ नक्सलियों की अलग अलग दिशाओं में दिनभर रूक रूक कर फायरिंग होती रही। दो स्थानों पर बड़ी बड़ी मुठभेड़ हुई जिसमे कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। इस ऑपरेशन में डीआरजी,बस्तर फाइटर, (Naxal Attack) सीआरपीएफ, डीएफ,आईटीबीपी के जवान शामिल थे। मुठभेड़ के बाद सर्चिग के दौरान जंगल में 7 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक इस दौरान डीआरजी के तीन जवान भी जख्मी हुए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है पुलिस के मुताबिक बडी मात्रा में नक्सली नक्सलियों से विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है।