दंतेवाड़ा

खुलासा: दो डिप्टी कलक्टर को धमकी का मामला, इलाहाबाद से किया गया था धमकी भरा कॉल

जिस नंबर से फोन व मैसेज किया गया था, वह कहां से और किसने किया है इसका पता लगाने पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत साइबर सेल की मदद ली थी। साइबर सेल में जांच उपरांत सीडीआर रिपोर्ट सोमवार को बोधघाट पुलिस के सुपूर्द किया गया है।
less than 1 minute read
threat_call.jpg

जगदलपुर. जिले के दो डिप्टी कलक्टर को फोन पर धमकी देने वाला अज्ञात शख्स उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद (प्रयागराज) का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) के आधार पर खुलासा किया है। अब आरोपी का पता लगाने उत्तर प्रदेश की पुलिस की मदद लेगी। गौरतलब है कि डिप्टी कलक्टर माधुरी सोम व गोकुल रावटे को 21 नवंबर को मोबाइल फोन पर धमकी मिली थी।

इसके बाद दोनों ही अधिकारियों ने मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराया था। जिस नंबर से फोन व मैसेज किया गया था, वह कहां से और किसने किया है इसका पता लगाने पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत साइबर सेल की मदद ली थी। साइबर सेल में जांच उपरांत सीडीआर रिपोर्ट सोमवार को बोधघाट पुलिस के सुपूर्द किया गया है।

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी सुरेंद्र बघेल ने बताया है सीडीआर रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों को धमकी भरा फोन उत्तरप्रदेश के जिला इलाहाबाद से किया गया था। यह नंबर किस व्यक्ति के नाम से है इसका पता लगाकर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

Published on:
26 Nov 2019 04:58 pm
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार