दंतेवाड़ा

जापानी बुखार ने जकड़ा इस गांव के बच्चों को, एक बच्चे की मौत

अंधविश्वास में जकड़े ग्रामीण हास्पिटल जाने को तैयार नहीं है।
less than 1 minute read
एक बच्चे की मौत
जापानी बुखार ने जकड़ा इस गांव के बच्चों को, एक बच्चे की मौत

जिले के कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम मडेंदा में जापानी बुखार ने बच्चों को जकडऩा शुरू कर दिया है जिससे एक बच्चे की मौत हो गई है। अब स्वास्थ्य अमला गांव में कैंप करने के साथ लोगों को जागरूक कर रहा है। लेकिन अंधविश्वास में जकड़े ग्रामीण हास्पिटल जाने को तैयार नहीं है आधा दर्जन से अधिक पीडित बच्चों के रक्त में जेई के लक्षण पाए गए है।

कुआकोंडा ब्लाक में ग्राम माडेंदा में जापानी इंसेफलाइटिस के मच्छरों ने हमला शुरू कर दिया है। गांव के बुखार पीडि़त एक बच्चे आर्यन की मौत पिछले दिनों मेकॉज में हुई। इसके बाद पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया । इसके बाद गांव में कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है। सूचना के मुताबिक मृत बालक आर्यन के घर पर ही दो मासूम बच्चे भी इस बीमारी के चपेट में है

बुधवार को संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवा डॉ आरएन पांडेय सहित जिला मुख्यालय में सीएचएमओ एचएल ठाकुर और उनकी टीम मौके पर पहुंची जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों के रक्त ें इस बुखार के लक्षण पाए गए है। कैंप में गांव में ही उनका उपचार किया जा रहा है। मच्छरदानी लगाने सहित अन्य बचाव के उपाय ग्रामीणों को बताए जा रहे है।

Updated on:
18 Oct 2018 01:42 pm
Published on:
18 Oct 2018 01:42 pm