दंतेवाड़ा

घर वालों के मना करने के बाद भी नहीं माना प्रेमी जोड़ा, सात महीने बाद आयी ऐसी खबर कि…

दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। परिवार वालों ने जब मना किया तो यह देानों घर से भाग गए थे। इसके बाद से परिवार दोनों की तलाश कर रही थी।

less than 1 minute read
घर वालों के मना करने के बाद भी नहीं माना प्रेमी जोड़ा, सात महीने बाद आयी ऐसी खबर कि...

जगदलपुर. माचकोट जंगल में युवक-युवती के शव मिलने के बाद शनिवार को इनकी पहचान ओडिशा से आए परिजनों ने कर ली है। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। परिवार वालों ने जब मना किया तो यह देानों घर से भाग गए थे। इसके बाद से परिवार दोनों की तलाश कर रही थी।

इस तरह सात माह बीत गए थे। नगरनार थाने के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि ओडिशा के लक्ष्मीपुर में रहने वाले रीता प्रेतका को पलाई संता ने 25 मार्च को अपने साथ भगा कर ले गया। जिसके बाद युवती के परिजनों ने इस मामले की रिपोर्ट लक्ष्मीपुर के थाने में भी दर्ज कराई थी।

पलाई संता के ऊपर धारा 363 के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। तब से लेकर अब तक परिजन इन दोनों की तलाश भी कर रहे थे। शुक्रवार को इसी दौरान नगरनार थाने में सूचना आई की दो लोगों के शव मिले हैं। पास ही रखे बैग में पहचान पत्र भी थे।

इसी के जरिए परिवार वालों को शुक्रवार की शाम फोन कर जानकारी दी गई और इनके पहचान करने आने के लिए कहा गया। शुक्रवार की देर रात दोनों के परिवार को पुलिस का फोन आयाए उसके बाद 7 माह की खोजबीन का अंत भी हो गया।

Updated on:
22 Sept 2019 07:50 pm
Published on:
22 Sept 2019 07:42 pm
Also Read
View All