30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो लड़कियां एक दूसरे के प्यार में हो गयीं पागल, शादी करने की इच्छा जताई तो उड़ गए सबके होश

28 वर्षीया मालती साहू और 18 वर्षीया प्रीति वर्मा की 9 महीने पहले दोस्ती हो गयी। गुजरते वक़्त के साथ उनकी ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 19 Sep 2019, 9:37 PM IST

दो लड़कियां एक दूसरे के प्यार में हो गयीं पागल, शादी करने की इच्छा जताई तो उड़ गए सबके होश

दो लड़कियां एक दूसरे के प्यार में हो गयीं पागल, शादी करने की इच्छा जताई तो उड़ गए सबके होश

राजनांदगांव. आपने प्यार और प्रेमी जोड़ों के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन प्रदेश में प्यार का ऐसा अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाने क्षेत्र की दो लड़कियां एक दूसरे के प्यार में पड़ गयीं।

लड़की को नशीली दवा पिलाकर मां ने बेटे से रेप करने को कहा और बनाया वीडियो, सामने आया ये घिनौना सच

जब परवान चढ़ा तो उन्होंने ये बात अपने परिवार वालों को बताई और शादी करने की बात कही। उनकी बात सुन उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उन्होंने थाने जाकर शादी की इच्छा जताई। परिवार वालों ने शादी करने से इंकार कार दिया। ऐसे में दोनों लड़कियों ने थाने की शरण ली। उनकी बात सुनकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए। काफी सोचविचार करने के बाद थानाप्रभारी ने उन्हें न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी।

गणेश विसर्जन देख लौट रही युवती का सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना कर वायरल करनी की दी धमकी

जानकरी के अनुसार 28 वर्षीया मालती साहू और 18 वर्षीया प्रीति वर्मा की 9 महीने पहले दोस्ती हो गयी। गुजरते वक़्त के साथ उनकी ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली। जब प्यार परवान चढ़ा तो इसकी खबर उनके घरवालों को भी हो गयी और उन्हें ये नागवार गुजरा।

प्रीति वर्मा ने जब अपने परिजनों से मालती से शादी करने की बात कही तो परिजनों के होश सन्न रह गए। परिजनों ने इस शादी को सिरे से नकार दिया। इसके बाद मालती और प्रीति दोनों बसंतपुर थाने पहुंचीं और शादी करने की इच्छा जताई। बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू ने उन्हें न्यायालय की शरण में जाने की नसीहत दी।

पत्नी के साथ दोस्त करता था गन्दी हरकत, मना करने पर भी नहीं माना तो महुआ पीने बुलाया और...

मालती साहू ने प्रीति से शादी करने के लिए बसंतपुर थाने में आवेदन दिया है, वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर प्रीति के पिता ने भी थाने में मालती के खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि मालती पूर्व में शादीशुदा थी, जिसका तलाक हो चुका है ।

प्रेमिका से पहले शादी की फिर नंगा होकर कर दिए उसके कई टुकड़े, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

वह अब उनकी बेटी को अपने जाल में फांस कर उसे गलत धंधे में धकेलना चाह रही है।प्रीति के पिता के आवेदन के बाद पुलिस ने मामला न्यायालय में ले जाने की सलाह दी है। वहीं मालती साहू ने अपना योनि परिवर्तन करवाकर प्रीति से शादी करने का हलफनामा पुलिस को सौंपा है।