
लड़की को नशीली दवा पिलाकर मां ने बेटे से रेप करने को कहा और बनाया वीडियो, सामने आया ये घिनौना सच
बलोदा बाजार. Rape and Blackmailing in chhattisgarh: जिले के ओटगन इलाके की रहने वाली एक युवती को एक पुरे परिवार ने अपने षड्यंत्र का शिकार बनाया है। उन्होंने पहले लड़की को नशीली दवा पिलाई और जब वो बेहोश हो गयी तो उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले युवक की मां ने वहां खड़ा हो कर दुष्कर्म करने करते समय दोनों का वीडियो बनाया।
बलोदा बाजार जिले के ओटगन इलाके की रहने वाली एक युवती को पुरे परिवार ने अपने षड्यंत्र का शिकार बनाया है। उन्होंने पहले लड़की को नशीली दवा पिलाई और जब वो बेहोश हो गयी तो उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने वाले युवक की मां ने वहां खड़ा हो कर दुष्कर्म करने करते समय दोनों का वीडियो बनाया। यही नहीं वीडियो बनाने के बाद उन्होंने युवती को ब्लैकमेल किया और उसके पिता द्वारा खेत बेचकर रखे गए 6 लाख में से 4 लाख रुपये ले लिए।
जानकारी के अनुसार सिमगा थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को नेवरा थाना के चांपा गाँव के रहने वाले दिलीप बारले नाम के एक युवक ने पहले तो उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। बाद में लड़की का भरोसा जीतने के बाद उसे लड़की को अपने घर बुलाया। युवक के घर वाले पहले से तैयार थे। युवती को युवक की मां ने खाने को कुछ दिया जिसमें उन्होंने नशीले दवा मिला दी थी।
खाने को खाते ही लड़की बेहोश हो गयी। उसके बाद युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और वहीं खड़ी उसकी मां ने दोनों का अश्लील वीडियो मोबाईल पर रिकार्ड किया। वीडियो के आधार पर आरोपी की बहन और दीदी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे पैसे की मांग करने लगे । युवती ने लोक लाज के डर से पिता द्वारा खेत बेच कर रखे हुए 6 लाख रुपये में से धीरे-धीरे 4 चार लाख रुपये आरोपी को दे दिए।
ऐसे हुआ घटना का खुलासा
पिता को जब पैसों की आवश्यकता पड़ी तो उसने वो पैसे बेटी से मांगे। उसने उन्हें सिर्फ दो लाख रुपये ही दिए। जब पिता ने इस बारे में सख्ती से पूछा तो उसने पूरी बात बता दी। उसने पिता को बताया की आरोपी ने उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद पिता ने सिमगा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखावायी। हालाँकि आरोपी अब तक पकडे नहीं जा सके हैं।
Updated on:
17 Sep 2019, 9:29 PM IST
Published on:
17 Sep 2019, 9:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.