दंतेवाड़ा

CG Monsoon News: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! दुर्ग पहुंचा, दो दिन में छत्तीसगढ़ होगा तरबतर..

CG Monsoon News; तेवाड़ा में 28 मई से अटका मानसून सोमवार को दुर्ग पहुंच गया। मानसून को दुर्ग पहुंचने में 20 दिन लग गया। रायपुर में मंगलवार को मानसून की दस्तक देने की संभावना है।

2 min read
दंतेवाड़ा में अटका मानसून अब दुर्ग पहुंचा(photo-unsplash)

CG Monsoon News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 28 मई से अटका मानसून सोमवार को दुर्ग पहुंच गया। मानसून को दुर्ग पहुंचने में 20 दिन लग गया। रायपुर में मंगलवार को मानसून की दस्तक देने की संभावना है। अगले तीन दिनों में मध्य व उत्तर छत्तीसगढ़ में तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली भी गिर सकती है। 17 व 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार है।

CG Monsoon News: आज और कल भारी से अतिभारी बारिश

अगले 24 घंटे में मानसून और आगे बढ़ सकता है। अगले दो दिन में मानसून पूरे प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में 6 सेमी पानी बरस गया। गौर करने वाली बात ये है कि जब मानसून दंतेवाड़ा पहुंचा था, तब वहां बारिश नहीं हुई थी। दुर्ग में मानसून की दस्तक से झमाझम बारिश हुई। गीदम में 5, कवर्धा, पिपरिया, गुंडरदेही में 4-4, घुमका, पुसौर, जांजगीर, नया बाराद्वार, बिलासपुर, अहिवारा, भिलाई, अर्जुंदा, गुरुर, छुरा में 3-3 सेमी पानी बरस गया।

राजनांदगांव, गंडई, पिथौरा, सारागांव, खैरागढ़, बलौदा, कोमाखान, सरसिया, थान खम्हरिया व और कई इलाकों में 2-2 सेमी व इससे कम पानी गिरा। बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इससे प्रदेश में मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब मानसून सक्रिय होगा। इससे व्यापक बारिश भी होगी।

गर्मी कम, लेकिन उमस ने लोगों को किया बेहाल

बारिश व बादल के कारण प्रदेश में गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन उमस ने बेहाल कर दिया। राजधानी में दोपहर में हल्की बारिश हुई। इसके बाद उमस बढ़ गई। रायपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। मानसून पहुंचने के बाद भी दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा और पारा 36.2 डिग्री पर रहा।

Updated on:
17 Jun 2025 08:14 am
Published on:
17 Jun 2025 08:13 am
Also Read
View All

अगली खबर