2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: हॉस्टल में 10वीं के छात्र की मौत, हाथ में लिखा सुसाइड नोट

CG News: छात्र बाथरूम की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के पास बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना हॉस्टल अधीक्षक और पुलिस को दी गई।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News: हॉस्टल में 10वीं के छात्र की मौत. हाथ में लिखा था सुसाइड नोट

CG News: दंतेवाड़ा जिले से आत्महत्या की घटना सामने आई है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 बजे जब कुछ छात्र बाथरूम की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के पास बेसुध हालत में देखा। आनन-फानन में इसकी सूचना हॉस्टल अधीक्षक और पुलिस को दी गई।

हाथ में लिखा था सुसाइड नोट

घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मृत छात्र ने अपने हाथ पर पेन से संदेश लिखा था, अलविदा दोस्तों, ये मैं अपनी मर्जी से कर रहा हूं, किसी को परेशान न करें। इस संदेश ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रौशन के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था और घर में उसकी मां और बड़ा भाई हैं।