दंतेवाड़ा

उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा को दहलाने की रची थी साजिश, तबाही का सामान जब्त

दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada by-election) से पहले बस्तर में नक्सली (Naxal Attack) वारदात की आशंका, रविवार को सुरक्षाबलों ने बरामद किया था IED बम.
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2019, 7:51 PM IST
उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा को दहलाने की रची थी साजिश, तबाही का सामान जब्त
उपचुनाव से पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा को दहलाने की रची थी साजिश, तबाही का सामान जब्त

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में उपचुनाव (Bypool ) के करीब आते ही नक्सली गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन खतरनाक गतिविधियों के बीच पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बस से 50 डेटोनेटर (detonator) के साथ चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। चारों संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ जारी है। आपको बता दें रविवार को कोबरा बटालियन ने पांच पांच किलो के IED बम भी बरामद किए थे। नक्सली बुरकापाल में बड़ा धमाका करने वाले थे जिसको सुरक्षाबलों ने कामयाब नहीं होने दिया।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पकड़े गए चारों संदिग्ध नक्सल (Naxal) सहयोगी बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि उपचुनाव के दौरान नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि कटेकल्‍याण थाना क्षेत्र के मेटापाल में एक यात्री से 4 संदिग्धों को 50 डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) से डेटोनेटर लेकर दंतेवाड़ा आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से डेटोनेटर जब्त कर लिए हैं। उपचुनाव को देखते हुए दंतेवाड़ा में पुलिस और अन्य सुरक्षा बल के जवान अलर्ट मोड पर हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इन संदिग्धों को पकड़ा है।

विधायक की कर चुके हैं हत्या
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार से लौट रहे दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने 9 अप्रैल को हत्या कर दी थी। विधायक की गाड़ी श्यामगिरी में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इसके बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके तहत 23 सितंबर को वोटिंग और 27 सितंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Click & Read More Naxal News.

Updated on:
2 Sep 2019, 7:51 PM IST
Published on: