दंतेवाड़ा

CG Naxal: जंगल से गिरफ्तार हुआ 1 लाख रुपए का इनामी नक्सली… सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने की कार्रवाई

CG Naxal News: आरोपी आयता मरकाम बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्यरथ था। जिस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित है।
less than 1 minute read
naxal news

Dantewada Naxal: थाना अरनपुर के ग्राम बुरगुम नीलावाया क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की सूचना मिलने पर डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स की टीम नक्सल गश्त सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के लिए थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे की सर्चिंग के दौरान ग्राम बुरगुम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम आयता मरकाम होना बताया।

डीआरजी कार्यालय में संदेही को लाकर विस्तृत पूछताछ करने पर संदेही ने नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना स्वीकार किया साथ ही थाना अरनपुर के अरनपुर आइइडी ब्लास्ट, विधानसभा चुनाव के दौरान आइइडी लगाना, पुलिस बल पर हमला, ग्रामीणों की जनदालत में हत्या जैसी 08 विभिन्न मामलों में अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी आयता मरकाम बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्यरथ था। जिस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Updated on:
25 Jul 2024 01:46 pm
Published on:
25 Jul 2024 01:46 pm
Also Read
View All
Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना

डिपॉजिट-13 परियोजना पर घमासान! ‘जमीन नहीं देंगे’ के नारों से गूंजा दंतेवाड़ा, 120 घंटे से जारी आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार