8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Naxal: 2 लाख इनाम के खूंखार नक्सली ने किया सरेंडर, अब तक किए कई बम ब्लास्ट और हत्या

Chhattisgarh Naxal: जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खौफ खाते हुए नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे है। एक और लाखों के इनामी नक्सली ने जवानों की योजनाओं से प्रभावित होकर सरेंडर किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
cg naxal news

Chhattisgarh Naxal News: महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित आत्मसमर्पण योजना के तहत बुधवार को एक और हार्डकोर नक्सली ने लाल आतंक का रास्ता छोड़कर गढ़चिरौली पुलिस व सीआरपीएफ के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर महाराष्ट्र सरकार ने 2 लाख का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें: CG Naxal News: सक्रिय दो नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, कई संगीन वारदातों में रहे शामिल

गढचिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हार्डकोर नक्सली लच्चु करीया ताडो निवासी भटपार तहसील भामरागड, जिला गढचिरौली ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्म समर्पित नक्सली लच्चु साल 2022 में इरपनार गांव के सडक निर्माण कार्य में लगे 19 वाहनों की आगजनी में सीधे तौर पर शामिल था। वहीं लच्चु 2023 में नेलगुंडा गांव के जंगल पगडंडी रास्ते पर आईईडी प्लांट करने में भी शामिल था।

वाहनों में आगजनी और आईईडी प्लांट करने में था शामिल

लच्चु करीया 2012-13 में जनमिलिशिया के रूप में गांव में रहकर नक्सलियों के लिए राशन लाने, संत्री ड्यूटी करने, हथियारों को छिपाकर सुरक्षित स्थान पर रखने और निर्दोष लोगों की हत्या करने से पहले उनकी रेकी कर नक्सलियों को उसकी जानकारी देता था।