दंतेवाड़ा

हरित प्रदेश अभियान: ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत सरकारी कॉलेज के स्टाफ ने किया पौधरोपण

Patrika Harit Pradesh Abhiyan: प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे।
less than 1 minute read
‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण (Photo source- Patrika)
‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण (Photo source- Patrika)

Patrika Harit Pradesh Abhiyan: शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दंतेवाड़ा में आज 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल असरानी रहे, जिनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाए।

Patrika Harit Pradesh Abhiyan: पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह

छात्रों को संबोधित करते हुए असरानी ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पूरे भारत में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

पृथ्वी के प्रति सजग रहने की अपील

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एम. प्रसाद ने भी छात्रों से पृथ्वी के प्रति सजग रहने और जन जागरूकता लाने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेश लहरी व दुष्यंत तारम ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया।

Patrika Harit Pradesh Abhiyan: कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शिखा सरकार, डॉ रत्ना बाला मोहंती तथा डॉ. अजली कश्यप, धारणा ठाकुर, रेशमा एक्का, बंशीधर चौहान, सरला पैकरा, सिद्धार्थ देवांगन, अमित साहू, अंजलि मिंज, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. भारती रजक, समस्त अतिथि व्यायाता कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Updated on:
06 Aug 2025 02:35 pm
Published on:
06 Aug 2025 02:35 pm
Also Read
View All
पत्नी का चाकू से काटा गला, शव घर के पीछे ​छिपाया, 6 दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस से बोला- अफेयर के शक में मार डाला

Love Temple of Bastar: क्या सच में मिल जाते हैं बिछड़े प्रेमी? बस्तर के इस मंदिर की कहानी सुनकर रह जाएंगे हैरान

बस्तर की सियासत में नया मोड़! दंतेवाड़ा कांग्रेस के एक फैसले ने खींचा सबका ध्यान, आदिवासी नेता ने किया विरोध

Shakil Mohammad Rizvi: कांग्रेस हाईकमान का बड़ा फैसला, दंतेवाड़ा जिला के नए अध्यक्ष बने शकील मोहम्मद रिज़वी

बुलडोजर चला, छिन गई छत, दंतेवाड़ा में टेलिंग डैम के खतरे पर कार्रवाई से 10 परिवार बेघर, 15 अक्टूबर तक ही मिला अस्थायी ठिकाना